[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान:प्रतिभाशाली छात्राओं को दिए नकद पुरस्कार, महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान:प्रतिभाशाली छात्राओं को दिए नकद पुरस्कार, महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम

चिड़ावा में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान:प्रतिभाशाली छात्राओं को दिए नकद पुरस्कार, महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम

चिड़ावा : चिड़ावा की सामाजिक संस्था अम्बेडकर शिक्षा समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। ये कार्यक्रम शहर की पुरानी बस्ती स्थित अम्बेडकर बुक बैंक में हुआ। जलदाय विभाग की सहायक अभियंता सविता चौधरी मुख्य अतिथि थीं, जबकि प्रधानाचार्य सुमन थाकन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सीता देवी ने की।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सविता चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर महिलाओं के मुक्तिदाता थे। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं देश की राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं और वे स्वयं सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। यह सब बाबासाहेब की देन है।

इस अवसर पर सुमनलता सहित कई महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रतिभाशाली छात्राओं को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिवप्रसाद महरिया और ओमप्रकाश आर्य ने महिलाओं पर आधारित प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति दी। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल महरानिया, पूर्व पार्षद बाबूलाल सोलंकी, ओमप्रकाश सैनी, कंचन स्वामी, दीपिका, पनिहार समिति संरक्षक रोहिताश महरानिया और फतेह दास सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में, अध्यक्ष सीता देवी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नथूराम भगत, सजन महरिया, विमला देवी, कौशल्या देवी, मुकेश देवी, रणधीर सिंह, बुधराम महरानिया, विशिका पनिहार, हर्षवर्धन, समिति संरक्षक संतरा देवी, श्रवण कुमार धानिया, डॉ. सुदर्शन महरेनिया और डॉ. नंदनी महरानिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles