राजसखी मेले का आगाज:जिला कलेक्टर और निवर्तमान जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन, 110 महिलाओं को मिले डिजिटल पंख
राजसखी मेले का आगाज:जिला कलेक्टर और निवर्तमान जिला प्रमुख ने किया उद्घाटन, 110 महिलाओं को मिले डिजिटल पंख
झुंझुनूं : जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर को बाजार और पहचान दिलाने के उद्देश्य से रविवार को शहर में ‘राजसखी मेले’ का शानदार आगाज हुआ। झुंझुनूं जिला प्रशासन एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला शहर के परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लगाया गया है। उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेले का दीप प्रज्वलित किया।
80 स्टॉल्स पर सजी ग्रामीण हुनर की झलक
राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला 7 मार्च से 15 मार्च 2026 तक चलेगा। मेले में कुल 80 स्टॉल लगाई गई हैं। स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है।
राज्य सरकार की पहल: यह पहली बार है जब राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला स्तर पर इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
बजट घोषणा की सौगात: 110 महिलाओं को टैबलेट वितरण
समारोह के दौरान राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। जिले की 110 चयनित महिलाओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आगामी दिनों में जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 महिलाओं को ये टैबलेट वितरित किए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल माध्यम से अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें।
अतिथियों का संबोधन: “परंपरा और आधुनिकता का हो संगम”
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं परंपरागत सामान के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुरूप नए और आधुनिक प्रोडक्ट्स तैयार करें। प्रशासन उनके कौशल विकास के लिए हर संभव मदद को तैयार है।
निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह राजीविका की बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और उनके उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी छोटेलाल गुर्जर, जिला युवा अधिकारी मधु यादव और सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीविका टीम के रामजी लाल, अहवाब, किरण, योगेश व अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन राजीविका जिला प्रबंधक जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131376


