चूरू में 13 मार्च को रेल रोको आंदोलन:अखिल भारतीय किसान सभा ने तैयारियों पर की चर्चा
चूरू में 13 मार्च को रेल रोको आंदोलन:अखिल भारतीय किसान सभा ने तैयारियों पर की चर्चा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में रविवार को 13 मार्च से प्रस्तावित रेल रोको आन्दोलन को लेकर चर्चा हुई। रुलानिया निवास में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष तेजपाल गोदारा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सभा के जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड रामनारायण रुलानिया ने बताया- किसानों और आमजन की कई समस्याओं को लेकर किसान सभा फरवरी महीने से आंदोलन कर रही है। लेकिन राज्य की सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 13 मार्च को चूरू में रेल रोककर विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
इन मांगों को लेकर आंदोलन
अध्यक्ष गोदारा ने कहा- सभा की ओर से 2021 से 2023 तक का फसल बीमा क्लेम फसल कटाई से दिए जाने, मनरेगा को फिर से बहाल करने, मनरेगा मेट का पंजीयन ऑनलाइन करते हुए 200 दिन काम और 600 रुपए मजदूरी देने, अमेरिका व भारत की व्यापारिक डील पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने, एमएसपी कानून बनाने, किसानों को कर्जमुक्त करने, जेजेएम योजना में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच करवाने, जिले में चल रहे अवैध टोल नाके हटवाने सहित कई मांगों को लेकर आन्दोलन किए जा रहे हैं। मांगों को लेकर सरकार की ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर रेल रोको आन्दोलन का फैसला किया गया है।
ये रहे मौजूद
बैठक में सभा के तहसील उपाध्यक्ष सागर मेघवाल, साबिर खान, मुमताज काज़ी, चाँदमल, बुधाराम गुलेरिया, पीथाराम ज्याणी, हेमंत सिंह ढाका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2056223


