जिला खेल स्टेडियम का नाम बदलकर सगत सिंह स्टेडियम किया:गौरव सेनानी समारोह में सीएम ने की घोषणा, वीरांगना-पूर्व सैनिक सम्मानित
जिला खेल स्टेडियम का नाम बदलकर सगत सिंह स्टेडियम किया:गौरव सेनानी समारोह में सीएम ने की घोषणा, वीरांगना-पूर्व सैनिक सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में सप्त शक्ति कमान की रणबांकुरा डिवीजन ने रविवार को जिला खेल स्टेडियम में गौरव सेनानी समारोह का आयोजन किया गया। आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- चूरू की वीर धरा हमें देश भक्ति की प्रेरणा देती है। यह जनरल सगतसिंह की जन्म भूमि है। सगतसिंह ने 1971 के युद्ध में युद्ध कौशल दिखाया, जिसकी वजह से उनको दुनियां के महान सेनापतियों में गिना जाता हैं। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने जिला खेल स्टेडियम का नाम लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के नाम से करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा- राजस्थान के वीरों ने हमेशा अग्रणीय भूमिका निभायी है। सबसे लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा राजस्थान से लगती है। यहां का हर नागरिक सेना के प्रति सम्पर्ण की भावना रखता है। परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह, मेजर शैतान सिंह व सगतसिंह का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। देश की आजादी से पहले ही चूरू के धर्मस्तूप पर यहां के वीरों ने तिरंगा फहराकर आजादी के आंदोलन में रोशन किया था। चूरू के सैनिकों ने सीमा की रक्षाओं में बहुत बड़ी भूमिका निभायी है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि अब नया भारत आत्मनिर्भर भारत बना है। उन्होंने महिला दिवस पर वीर नारियों व वीरांगनाओं को शुभकामनाएं दी। सीएम शर्मा ने झुंझुनूं में वार म्यूजियम की बात दोहराते हुए प्रतियोगि परीक्षा के लिए शैतान सिंह कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र की घोषणा की। आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि समारोह में 7 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारी व वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया है। समारोह में पूर्व सैनिकों से प्राप्त हुई 1700 समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान किया गया।
उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को देश का अतित बताते हुए कहा कि देश की नींव इन्हीं के पसीने से रखी गई है। ऑपरेशन सिंदूर में भी इनका अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक हमेशा सैनिक रहता है। देश की सेना में राजस्थान का 10 प्रतिशत सैनिकों का योगदान है। चूरू के 89 वीर सपूतों ने अपनी जान की आहुति दी है।
समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा, आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने वीर नारियों, वीरांगनाओं और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। सीएम शर्मा ने शिविरों का अवलोकन किया और पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्या जानी। समारोह में सेना के जवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिषेक महर्षि, संतोष मेघवाल, वासुदेव चावला सहित अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।
दिखिये समारोह की फोटो…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2056101


