अंबेडकर पार्क सेवा समिति को भेंट की घास काटने की ऑटोमेटिक मशीन
अंबेडकर पार्क सेवा समिति को भेंट की घास काटने की ऑटोमेटिक मशीन
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में समाजसेवा के तहत एक सराहनीय पहल की गई। शुभीता सिंह, धर्मपत्नी राजपाल सिंह (डीआईजी, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर मुख्यालय) ने अंबेडकर पार्क सेवा समिति को घास काटने की ऑटोमेटिक मशीन सप्रेम भेंट की।
इस अवसर पर अंबेडकर पार्क सेवा समिति की ओर से शुभीता सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान बहादुर मल मेहरड़ा, जगदीश गर्वा, ईश्वर सिंह मेघवाल (सेवानिवृत्त थानेदार, दिल्ली पुलिस, गोठड़ा), गोपाल चनानिया (सेवानिवृत्त थानेदार), सत्यनारायण गर्वा, सुरेश कुमार, घीसाराम पंवार, आनंद मीणा, कपिल सुनिया, नागपाल और लीलाधर बायलिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थल है और इस तरह के सहयोग से इसके रखरखाव को बेहतर बनाया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055932


