छोटी बहन के साथ सो रही नाबालिग लापता:घरवालों को सुबह नहीं मिली, टॉयलेट जाने की कहकर रूम से निकली थी
छोटी बहन के साथ सो रही नाबालिग लापता:घरवालों को सुबह नहीं मिली, टॉयलेट जाने की कहकर रूम से निकली थी
सीकर : सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह वह घरवालों को नहीं मिली। घरवालों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 मार्च की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। उनकी बड़ी और छोटी बेटी दोनों एक ही कमरे में सोई हुई थी। जब सुबह कमरे में जाकर देखा तो वहां पर केवल छोटी बेटी ही मिली।
जब उससे बड़ी बेटी के बारे में पूछा तो बताया कि वह तो टॉयलेट जाने की बात कहकर गई थी। परिवार ने आस-पड़ोस और अन्य एरिया में काफी तलाश की लेकिन बड़ी बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। अंदेशा है कि नाबालिग को कोई अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। जो नाबालिग लड़की के साथ कोई घटना कारित कर सकता है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं सीकर जिले में 26 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 मार्च को सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055119


