[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में खाली प्लॉट में मिले शव की पहचान हुई:मृतक पंजाब का निवासी, उदयपुरवाटी में एलएनटी मशीन चलाता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में खाली प्लॉट में मिले शव की पहचान हुई:मृतक पंजाब का निवासी, उदयपुरवाटी में एलएनटी मशीन चलाता था

नीमकाथाना में खाली प्लॉट में मिले शव की पहचान हुई:मृतक पंजाब का निवासी, उदयपुरवाटी में एलएनटी मशीन चलाता था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एक खाली प्लॉट में शुक्रवार दोपहर को मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी विनोद उर्फ भोला के रूप में हुई है। वह उदयपुरवाटी क्षेत्र में लीज पर एलएनटी मशीन चालक के तौर पर काम करता था।

कोतवाली थाना सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक नशे का आदी था। उसकी पहचान उसके हाथों पर बने टैटू के आधार पर हुई। एक हाथ पर सिद्धू मूसेवाला का टैटू और दूसरे हाथ पर भगवान शिव का मंत्र लिखा था, जबकि गर्दन पर भी टैटू बना हुआ था। लीज पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि विनोद शुक्रवार सुबह ही उदयपुरवाटी से नीमकाथाना आया था। उसी दिन शाम को उसका शव खाली प्लॉट में मिला।

सीआई विजेंद्र सिंह के अनुसार, युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लीज पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे पहचाना और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह परिजन नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles