भक्तों ने खाटूश्याम को चढ़ाया तिरंगा:टी20 फाइनल में भारत की जीत के लिए मांगी दुआ, सुभाष चौक से लेकर रेस्टोरेंट तक लगेंगी बड़ी स्क्रीन
भक्तों ने खाटूश्याम को चढ़ाया तिरंगा:टी20 फाइनल में भारत की जीत के लिए मांगी दुआ, सुभाष चौक से लेकर रेस्टोरेंट तक लगेंगी बड़ी स्क्रीन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 बजे से शुरू होगा। मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सीकर के खाटूश्याम मंदिर में इंडिया की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने तिरंगा झंडा बाबा को चढ़ाया।
यह तिरंगा झंडा सीकर और जयपुर के कुछ युवाओं ने मिलकर बाबा को चढ़ाया। साथ ही T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के जीत की कामना की।

वहीं आज सीकर शहर के सुभाष चौक में बड़ी स्क्रीन पर T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख सकेंगे। यहां व्यापार संघ के द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर में कई रेस्टोरेंट संचालक भी मैच की बड़ी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीम करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055119


