[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में बाड़े से 4 लाख की बकरियां चोरी:पशुपालक सुबह बाड़े में पहुंचा तो खाली मिला, 31 बकरियां ले गए चोर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में बाड़े से 4 लाख की बकरियां चोरी:पशुपालक सुबह बाड़े में पहुंचा तो खाली मिला, 31 बकरियां ले गए चोर

पाटन में बाड़े से 4 लाख की बकरियां चोरी:पशुपालक सुबह बाड़े में पहुंचा तो खाली मिला, 31 बकरियां ले गए चोर

पाटन : पाटन के नई बस्ती मोहनपुरा में शनिवार रात एक बकरी पालक के बाड़े से 31 बकरियां चोरी हो गईं। घटना का पता रविवार सुबह चला जब बकरी पालक ने बाड़े को खाली पाया। चोरी हुई बकरियों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है।

बकरी पालक संदीप यादव पुत्र कानाराम निवासी नई बस्ती मोहनपुरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वो पशुपालन का व्यवसाय करता है। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब वह अपने बाड़े पर गया, तो वहां 14 बड़े बकरे, 8 बकरियां और 9 छोटे बच्चे गायब मिले। इस चोरी से परिवार की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।

सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि बाड़े के पास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस गांव के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles