चिड़ावा में 8 मार्च को होगा महिला सम्मान समारोह:एमआई इंद्रधनुष ने एसडीएम को दिया निमंत्रण, पोस्टर विमोचन भी हुआ
चिड़ावा में 8 मार्च को होगा महिला सम्मान समारोह:एमआई इंद्रधनुष ने एसडीएम को दिया निमंत्रण, पोस्टर विमोचन भी हुआ
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड कार्यालय में महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्था 8 मार्च रविवार को न्यू सुलतानिया गेस्ट हाउस में शाम 5 बजे से “विश्व महिला दिवस सम्मान समारोह” और “होली स्नेह मिलन” कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
संस्था पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम के लिए एसडीएम डॉ. नरेश सोनी को निमंत्रण दिया। डॉ. सोनी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया। एसडीएम डॉ. सोनी ने महिला दिवस पर समाज की विभिन्न महिला विभूतियों को सम्मानित करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
पोस्टर विमोचन के दौरान कई प्रशासनिक और सामाजिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, संस्था चेयरमैन डॉ. एल. के. शर्मा, उपाध्यक्ष अजय चौमाल, सचिव कैलाश चतुर्वेदी, डायरेक्टर सज्जन गोदारा, शिक्षाविद आशु स्वामी, उद्योगपति विजय मील, उपकोषाध्यक्ष नाहरसिंह और राज यूथ आइकॉन पूजा शर्मा शामिल थे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि ये आयोजन होली की खुशियों के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित होगा। इसमें शहर की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053700


