विधायक ने विकास कार्यों के लिए दिए 15 लाख:दादा भोमिया जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर की घोषणा
विधायक ने विकास कार्यों के लिए दिए 15 लाख:दादा भोमिया जी महाराज के वार्षिक उत्सव पर की घोषणा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चरण सिंह नगर स्थित दादा भोमिया जी महाराज मंदिर प्रांगण में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी राधेश्यामदास शर्मा के सानिध्य में ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भजन कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपाल दादरवाल ने की।
खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व एसडीएम इंद्राज काजला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसरापुर सुरेंद्र काजला, प्रभु राजोता, महेंद्र छावड़ी और बबलू अवाना शामिल थे।
करण सिंह बड़सरा और विजेंद्र सूरा ने बताया कि दादा भोमिया जी महाराज का वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भजन कार्यक्रम में तरुण बालियान और सुरेश बेनीवाल एंड पार्टी के कलाकारों ने धार्मिक रागनियां और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
भंडारे का शुभारंभ दादा भोमिया जी महाराज की महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद दाल-चूरमा का भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया गया। भंडारे में आसपास के कई गांवों से आए ग्रामीणों और भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के विकास के लिए ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। कार्यक्रम के दौरान खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने चरण सिंह नगर के विकास के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने चरण सिंह स्मारक स्थल से दादरवालों और खाखिलो की ढाणी की ओर सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन करण सिंह बड़सरा ने किया। इस अवसर पर प्रेमचंद खेदड़, सुभाष खाखिल, दिलीप दादरवाल, लालसिंह दादरवाल, कुरडाराम खेदड़, सुशील दादरवाल, रामसिंह खाखिल, फूलचंद खाखिल, इंद्राज जांगिड़, जयराम दादरवाल, प्रहलाद शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050858


