[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 3 और 5 मार्च को बंद रहेगा खाटूश्याम-मंदिर:चंद्रग्रहण और विशेष सेवा-पूजा श्रृंगार होगा, जानिए कब खुलेंगे पट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 3 और 5 मार्च को बंद रहेगा खाटूश्याम-मंदिर:चंद्रग्रहण और विशेष सेवा-पूजा श्रृंगार होगा, जानिए कब खुलेंगे पट

सीकर में 3 और 5 मार्च को बंद रहेगा खाटूश्याम-मंदिर:चंद्रग्रहण और विशेष सेवा-पूजा श्रृंगार होगा, जानिए कब खुलेंगे पट

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में 3 मार्च (मंगलवार) और 5 मार्च (गुरुवार) को खाटूश्याम बाबा के दर्शन बंद रहेंगे। 3 मार्च को चंद्रग्रहण और 5 मार्च को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार के कारण मंदिर में पट बंद रहेंगे। 2 मार्च की रात शयन आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे, जो 4 मार्च को सुबह मंगला आरती के समय खुलेंगे। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के दौरान घर पर श्याम बाबा के भजन किए जा सकते हैं।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 4 मार्च को श्याम भक्त पूरे दिन बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। 4 मार्च को रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- 5 मार्च को विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 5 मार्च को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Related Articles