[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुरोहितों का बास में होली की धूम:चंग धमाल से गूंजा इलाका, आज शाम 7 बजे होलिका दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पुरोहितों का बास में होली की धूम:चंग धमाल से गूंजा इलाका, आज शाम 7 बजे होलिका दहन

पुरोहितों का बास में होली की धूम:चंग धमाल से गूंजा इलाका, आज शाम 7 बजे होलिका दहन

सीकर : पुरोहितों का बास में होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज 2 मार्च को शाम 7 बजे होलिका दहन का मुख्य आयोजन होगा। कल रात से ही लोग चंग धमाल की धुन पर थिरकते नजर आए। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं ने रंग-गुलाल की होली का आगाज किया। चंग की तेज धुन पर नाचते-गाते लोग रात भर रंगों के उत्सव में डूबे रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीतों पर प्रस्तुति दी। पुरोहितों का बास के युवा सुनील बोकण, सचिन बोकण, शंकर लाल (पूर्व सरपंच), नरेंद्र, नारूराम, बीरू, श्रीराम, अनिल, शुभम, सोनू, विकास और मुकेश ने बताया कि आज 2 मार्च को होलिका दहन का मुख्य आयोजन शाम 7 बजे से होगा।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय होलिका की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भक्त भगवान विष्णु और प्रह्लाद की कथा का पाठ करेंगे, जिसके बाद होलिका का दहन किया जाएगा। अगले दिन 3 मार्च को धुलंडी (रंग वाली होली) सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगी। इसमें परिवार और दोस्त एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करेंगे।

Related Articles