[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के बिन्जावास गांव में खेल प्रतियोगिता:कबड्डी, वॉलीबॉल सहित पारंपरिक खेलों में महिलाओं, युवाओं ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के बिन्जावास गांव में खेल प्रतियोगिता:कबड्डी, वॉलीबॉल सहित पारंपरिक खेलों में महिलाओं, युवाओं ने दिखाया दम

सादुलपुर के बिन्जावास गांव में खेल प्रतियोगिता:कबड्डी, वॉलीबॉल सहित पारंपरिक खेलों में महिलाओं, युवाओं ने दिखाया दम

सादुलपुर : सादुलपुर के बिन्जावास गांव में क्रीड़ा भारती चुरू के तत्वावधान में ठेकेदार रामचंद्र पुनिया की स्मृति में खेलों का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह से कबड्डी, वॉलीबॉल, मटका दौड़ और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों के रोचक मुकाबले शुरू हुए।

महिला कबड्डी में बेरासर छोटा ने बाजी मारी

वॉलीबॉल में पाटतवान और हमीनपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महिला कबड्डी में बेरासर छोटा विजेता रही, जबकि बिजावास उपविजेता बनी। रस्साकशी में बाबा गणेश नाथ महिला टीम ने जीत हासिल की। मटका दौड़ प्रतियोगिता में बेरासर की कृष्णा प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दुर्गा पुनिया और तृतीय स्थान पर काजल रहीं।

क्रीड़ा भारती प्रांत महिला प्रमुख एडवोकेट गायत्री पूनिया की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विनोद पुनिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। एडवोकेट गायत्री पूनिया ने कहा कि पश्चिमी देशों की देखादेखी में बच्चे मिट्टी से जुड़े पारंपरिक खेलों को भूल रहे हैं और युवा पीढ़ी मोबाइल में समय बर्बाद कर रही है।

कबड्डी, खो-खो खेलों को बढ़ावा देने की अपील

उन्होंने बुजुर्गों और नौजवानों से मैदान पर खेलने का आग्रह किया। गायत्री पूनिया ने जोर दिया कि कबड्डी, खो-खो, सतोलिया जैसे पारंपरिक खेलों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए, क्योंकि ये खेल लुप्त होते जा रहे हैं और इन्हें बचाना आवश्यक है।

पुरूषों के बीच भी हुआ कबड्डी का मुकाबला।
पुरूषों के बीच भी हुआ कबड्डी का मुकाबला।

क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजकुमार पूनिया ने कहा- मैदान पर पहुंच रहे छोटे बच्चे ही कबड्डी का भविष्य हैं। कबड्डी में जिला मंत्री जुगल किशोर पूनिया और नीरू शर्मा चिड़ावा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महिलाओं को अजीत भालोठिया और राजेश भालोठिया ने पुरस्कार वितरित किए। इन खेलों के आयोजन में गांव बिन्जावास और इंद्रपुरा के समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles