राठौड़-सहारण ने चूरू बाजार में की होली की रामा श्यामा:व्यापारियों से मिलकर दी शुभकामनाएं, भाईचारे का संदेश दिया
राठौड़-सहारण ने चूरू बाजार में की होली की रामा श्यामा:व्यापारियों से मिलकर दी शुभकामनाएं, भाईचारे का संदेश दिया
चूरू : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने सोमवार दोपहर होली पर्व पर शहर के मुख्य बाजार में व्यापारियों से ‘रामा श्यामा’ की। मौजसिया चौक से शुरू हुए इस दौर में उन्होंने व्यापारियों और आमजनों से मिलकर देश व राज्य में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व सर्व समाज द्वारा मिल-जुलकर मनाया जाता है और लोक संस्कृति का प्रतीक है, जिससे पूरे देश में सौहार्द की भावना उत्पन्न होती है।
विधायक हरलाल सहारण ने होली को रंगों, प्रेम और एकता का पावन पर्व बताया। उन्होंने कहा कि फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन पर गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने का संदेश देता है।
बाजार में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और साफा पहनाकर राठौड़ व सहारण का स्वागत किया। रामा श्यामा का यह दौर मौजसिया चौक, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर से सुभाष चौक तक चला।
इस मौके पर पदमसिंह राठौड़, चंद्राराम गुरी, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, दीपचंद राहड़, विक्रम कोटवाद, वासुदेव चावला, अभिषेक चोटिया, सीताराम लुगरिया, भास्कर शर्मा, सुरेश शर्मा, दीनदयाल सैनी, सीपी शर्मा, मदन गोपाल बालाण, अश्वनी बुडानिया, सुनील ढाका और कपिल रक्षक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049264


