[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबलू चौधरी के सान्निध्य में 1 मार्च को होली स्नेह मिलन, लोकगायिका सीमा मिश्रा देंगी प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबलू चौधरी के सान्निध्य में 1 मार्च को होली स्नेह मिलन, लोकगायिका सीमा मिश्रा देंगी प्रस्तुति

बबलू चौधरी के सान्निध्य में 1 मार्च को होली स्नेह मिलन, लोकगायिका सीमा मिश्रा देंगी प्रस्तुति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : होली के पावन पर्व से पहले भाजपा नेता निषित कुमार उर्फ बबलू चौधरी द्वारा 1 मार्च को भव्य होली स्नेह मिलन का आयोजन करवाया जा रहा है। यह समारोह उनके पैतृक गांव केहरपुरा कलां में नंदनवन फार्म हाउस में होगा। बबलू चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे पारंपरिक राजस्थानी भोजन के साथ होगी। शाम 8 बजे से राजस्थान की प्रसिद्ध लोकगायिका सीमा मिश्रा लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी। मंडावा और फतेहपुर चंग मंडली भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। होली स्नेह मिलन समारोह के लिए सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62