विकसित भारत निर्माण में एनजीओ की है महत्ती भूमिका – डॉ सुशील त्यागी
सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर युक्ति सामाजिक शोध संस्थान चूरू के द्वारा देर शाम तक विश्व एनजीओ दिवस पर परिचर्चा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया परिचर्चा का विषय विकसित भारत निर्माण में एनजीओ की भूमिका था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर सुशील त्यागी, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान समाजशास्त्र परिषद जयपुर, ने कहा कि एनजीओ के सहयोग के बिना विकसित भारत का निर्माण हम नहीं कर सकते क्योंकि राज्य तथा देश के पास इतने संसाधन, मैनपॉवर और बौद्धिक संपदा नहीं है, अगर कोई व्यक्ति समाज सेवा के क्षेत्र में कोई काम करता है तो हमें चाहिए कि उसे प्रोत्साहित करें।
डॉ त्यागी ने अपने उद्बोधन के साथ-साथ एनजीओ के प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वर्तमान माहौल में आज हमें समाज सेवा के क्षेत्र में एक ऐसे तबके, ऐसे वर्ग पर ध्यान देने की जरूरत है, जो कि बहुत जल्दी हमसे दूर होने वाला है, एजिड प्रसंस अर्थात बुजुर्गों पर भी काम करने की आवश्यकता है, यह एक ऐसा वर्ग है जो वर्तमान दौर में काफी उपेक्षित है अर्थात उनकी सेवा करना अपेक्षित है। बाकी विषयों पर हमें बाद में भी सेवा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सरोज हारित ने की और कहा कि अगर कोई भी एनजीओ वित्तीय पारदर्शिता रखता है तो उसके सामने डोनेशन की समस्या नहीं आएगी प्राकृतिक और मानविकृत आपदाओं के समय एनजीओ के प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय होते हैं हमें पिछड़े अविकसित वर्गों के कल्याण तथा विकास के लिए कार्यक्रमों का निर्माण कर आमजन की पूर्ण सहभागिता प्राप्त कर कार्यक्रमों का क्रियान्वन करना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की संस्था के सचिव राजकौर राहड़ ने स्वागत भाषण दिया चर्चा सत्र में बनवारी लाल शर्मा खामोश प्रोफेसर सुरेंद्र डी सोनी इदरीश खत्री राज ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये कार्यक्रम में युक्ति संस्थान के प्रतीक चिन्ह का विमोचन भी किया गया कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया जिसमें हिंदी साहित्य संसद के बनवारी लाल शर्मा खामोश लोक संस्कृति शोध संस्थान के श्यामसुंदर शर्मा भारत विकास परिषद के पंकज मिश्रा मूमल लोक कला शोध संस्थान के सुजान सिंह खींची ब्रह्माकुमारी संस्थान की सुमन बहन लायंस क्लब के राजीव शर्मा पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म के ओमप्रकाश तंवर ओपी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा मुसाफिर राजस्थान लोक कला व विरासत संरक्षण अभियान के नितिन बजाज अणुव्रत समिति की लक्ष्मी कोठारी रॉयल विकलांग विकास संस्थान के अख्तर खान रूकनखानी, मंसूर अकादमी के अब्दुल मन्नान मजहर, विप्र नारी संघ की निहारिका शर्मा, निलयम वेलफेयर फाउंडेशन की सरला राव, चूरू एकता मंच के कपिल चंदेल, टैलेंट विला प्रदीप कत्थक इंसानियत एकता सेवा समिति के महबूब खान नसवान, उज्जवल उत्थान फाउंडेशन के अजय गोयल, शिव कला मंच के किशन लाल किरोड़ीवाल, समस्या समाधान समिति के सत्यनारायण व्यास ने सम्मान ग्रहण किया ।इस अवसर पर सुचित्रा कस्वा, पूजा सोनी, मुन्नी डागा, विजयकांत शर्मा, पुनीत लाटा, शैलेंद्र माथुर, मैनपाल सिंह, विनोद प्रजापत, संदीप जांगिड़ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में सभी संस्थाओं को मिलकर सहयोग की भावना को विकसित करना था ।युक्ति सामाजिक शोध संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047408


