[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू की छात्रा ने दो शिक्षकों पर लगाए जातिगत टिप्पणी और फेल करने के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू की छात्रा ने दो शिक्षकों पर लगाए जातिगत टिप्पणी और फेल करने के आरोप

एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, वृत्ताधिकारी कर रहे जांच

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू में अध्ययनरत एलएलबी की एक छात्रा ने दो शिक्षकों पर जातिगत टिप्पणी कर अपमानित करने और जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना चूरू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच वृत्ताधिकारी सुनील झाझड़िया को सौंपी गई है।

कार्यक्रम के दौरान कथित टिप्पणी का आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 में कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रा द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर एक पुरुष एवं एक महिला लेक्चरर नाराज हो गए। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद उसे कथित रूप से जातिसूचक शब्द कहकर पूरी कक्षा के सामने अपमानित किया गया।

छात्रा ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि महिला लेक्चरर ने कक्षा में टिप्पणी करते हुए कहा कि “एलएलबी करना आपका काम नहीं है, आप लॉ नहीं कर सकते।” उस समय कक्षा में अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

प्रैक्टिकल में कम अंक देने और फेल करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उक्त घटना के बाद से अध्यापिका लगातार उसे जलील करती रही और प्रैक्टिकल में कम अंक देकर उसे फेल कर दिया। छात्रा ने 21 फरवरी को कथित रूप से महिला लेक्चरर से फेल करने का कारण पूछा तो जवाब मिला, “मेरी मर्जी है, मैंने कर दिया।” छात्रा ने कॉलेज प्रशासन को भी शिकायत देने की बात कही है, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस प्रशासन का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूजीसी कानून को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच चूरू का यह मामला शिक्षा संस्थानों में भेदभाव के आरोपों को लेकर चर्चा में आ गया है।

Related Articles