[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 787 युवाओं को मिली नौकरी:रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र सौंपे गए; समारोह में सुना पीएम का लाइव संबोधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 787 युवाओं को मिली नौकरी:रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र सौंपे गए; समारोह में सुना पीएम का लाइव संबोधन

झुंझुनूं में 787 युवाओं को मिली नौकरी:रोजगार उत्सव में नियुक्ति पत्र सौंपे गए; समारोह में सुना पीएम का लाइव संबोधन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जिला प्रशासन की ओर से सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय ‘रोजगार उत्सव’ का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए चयनित 787 नवनियुक्त कार्मिकों को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य और पशुपालन क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवसर मिलें। समारोह के दौरान 13 अलग-अलग विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इन नियुक्तियों के साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से सभी नवागत कार्मिकों को एक विशेष वेलकम किट भी भेंट की गई। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, संतोष अहलावत और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव सहित चिकित्सा और शिक्षा जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी हुआ

कार्यक्रम में अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण रहा। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव देखा। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी शब्दों ने नवनियुक्त कार्मिकों में देश सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति नया जोश भर दिया।

किस सेक्टर में कितनी हुई नियुक्तियां :

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 302, चिकित्सा शिक्षा विभाग (राजमेस) में 186, पशुपालन विभाग में 104, मनरेगा (MGNREGA) 85, राजस्व विभाग में 75, और अन्य विभाग (शिक्षा, खान, जलदाय आदि) 35 कुल 787 नियुक्तियां हुई ।

लाइव प्रसारण देखते हुए जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
अजमेर कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देखते युवा
अजमेर कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देखते युवा

Related Articles