[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में रायसल डूडू मेला 3 मार्च को:चंद्र ग्रहण को लेकर था संशय, सर्वसमाज ने परंपरा कायम रखने का लिया फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में रायसल डूडू मेला 3 मार्च को:चंद्र ग्रहण को लेकर था संशय, सर्वसमाज ने परंपरा कायम रखने का लिया फैसला

गणेश्वर में रायसल डूडू मेला 3 मार्च को:चंद्र ग्रहण को लेकर था संशय, सर्वसमाज ने परंपरा कायम रखने का लिया फैसला

नीमकाथाना : गणेश्वर गांव में बाबा रायसल के डूडू मेले को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो गई हैं। सर्वसमाज के लोगों ने शुक्रवार को एक बैठक में आम राय बनाकर निर्णय लिया कि वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए धुलंडी के दिन 3 मार्च को ही मेला भरेगा। गौरतलब है कि मेले के दिन चंद्र ग्रहण और दिनभर सूतक काल होने के कारण कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनकी चिंता थी कि सूतक काल के दौरान भक्त मंदिर में प्रसाद कैसे चढ़ा पाएंगे।

इस संबंध में पंडित सुमंत कुमार ने स्पष्ट किया कि मेले के दिन सुबह 6 बजे तक प्रसाद चढ़ाया जा सकता है। दिनभर अखंड ज्योत के साथ भजन-कीर्तन का दौर जारी रहेगा। ग्रहण समाप्त होने के बाद भक्त दोबारा प्रसाद चढ़ा सकेंगे। मेले के सभी कार्यक्रम परंपराओं के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय सर्वसमाज की बैठक में लिया गया, जिसमें सभी ने पुरानी रीति-रिवाजों को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

इसी क्रम में, 4 मार्च को ठाकुरजी मंदिर सेडूडा में फूल डोल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर सभी ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में अमर सिंह, कल्याण सिंह, बहादुर सिंह, छाजूराम यादव, ग्यारसीलाल यादव, तेज सिंह सहित सर्वसमाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles