सरदारशहर के रातुसर से कालवासिया तक सड़क टूटी:प्रशासन ने 5 साल की दी थी गारंटी, 4 साल में ही बने गड्डे, 96 लाख की लागत से हुआ था निर्माण
सरदारशहर के रातुसर से कालवासिया तक सड़क टूटी:प्रशासन ने 5 साल की दी थी गारंटी, 4 साल में ही बने गड्डे, 96 लाख की लागत से हुआ था निर्माण
सरदारशहर : सरदारशहर के रातुसर से कालवासिया तक 8 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के चार साल के भीतर ही टूट गई है। नाबार्ड वित्त योजना के तहत 96 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क की पांच साल की गारंटी दी गई थी, लेकिन इसकी हालत 5 साल पूरे होने से पहले ही खराब हो गई।
इस सड़क पर हर जगह से गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोक निर्माण विभाग (PWD) के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
2021 में बनकर तैयार हुई थी सड़क
यह सड़क 14 मई 2021 को बननी शुरू हुई थी और 14 जून 2021 को पूरी हुई थी। इसकी गारंटी अवधि जून 2026 तक प्रभावी है। ग्रामीणों, जिनमें रूपचंद सिंवर, संदीप सिंवर और रामाअवतार जोशी शामिल हैं, ने बताया कि निर्माण के समय ही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। तब PWD अधिकारियों ने पांच साल की गारंटी का हवाला देकर ग्रामीणों को शांत किया था।
वर्तमान में सड़क पर डामर कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रोजाना सैकड़ों गाड़ियां इस सड़क से गुजरती हैं, जिनके पुर्जे इन गड्ढों के कारण खराब हो रहे हैं।

शिकायत करने के बावजूद नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों ने चूरू के अधीक्षण अभियंता (SE) और अधिशाषी अभियंता (XEN) को लिखित शिकायतें दी हैं। हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद अब तक मौके पर कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है। सड़क का निर्माण भारद्वाज कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया था।
ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
रातुसर और कालवासिया के ग्रामीणों ने अब इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उनका कहना है कि अगर विभाग ने गारंटी अवधि के नियमानुसार ठेकेदार से सड़क का नवनिर्माण नहीं करवाया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047472


