248 ग्राम डोडा पोस्त जब्त, आरोपी गिरफ्तार:तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त
248 ग्राम डोडा पोस्त जब्त, आरोपी गिरफ्तार:तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त
फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे में कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 248 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया और घटना में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस टीम सालासर-चूरू हाईवे पर नियमित गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक ट्रेलर को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रेलर से 248 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही हरियाणा के झज्जर जिले के पानाहिन्दयान निवासी संदीप पुत्र शीशराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि डोडा पोस्त के स्रोत और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसका पता लगाया जा सके।
मामले की जांच बलारां थानाधिकारी नरेश कुमार राठी को सौंपी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047408


