सांडवा स्टेट हाईवे-20 पर टूटे नाले:बन रहे हादसों का कारण, ग्रामीण परेशान
सांडवा स्टेट हाईवे-20 पर टूटे नाले:बन रहे हादसों का कारण, ग्रामीण परेशान
सांडवा : सांडवा क्षेत्र में स्टेट हाईवे-20 के किनारे पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले जर्जर हालत में हैं। इनके टूटे फेराकवर और क्षतिग्रस्त हिस्से लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन खुले नालों में कई बार पशु गिर चुके हैं। वहीं, राहगीर फिसलकर घायल हो रहे हैं। बाइक और छोटे वाहन भी नालों में फंसने से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अधिकांश स्थानों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही सुरक्षा बैरिकेड। इससे अनजान यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं करवाई गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालों की मरम्मत, टूटे कवर बदलने और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047577


