खेजड़ा आयुर्वेद औषधालय उद्घाटन से पहले ही जर्जर:20 लाख की लागत से बना भवन बदहाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की
खेजड़ा आयुर्वेद औषधालय उद्घाटन से पहले ही जर्जर:20 लाख की लागत से बना भवन बदहाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की
सरदारशहर : भनीपुरा तहसील के ग्राम खेजड़ा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेद औषधालय भवन उद्घाटन से पहले ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। यह भवन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था। भवन की दीवारों पर जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ चुका है। इसका रंग-रोगन खराब हो गया है और बाहरी सतह पर स्पष्ट दरारें दिखाई दे रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उद्घाटन से पूर्व ही भवन की ऐसी स्थिति निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भवन की शीघ्र मरम्मत कर आयुर्वेदिक सेवाएं शुरू करने की अपील की है, ताकि गांव के लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047500


