लक्ष्मणगढ़ में सामूहिक होली महोत्सव:लोक संस्कृति के रंग में डूबा पूरा कस्बा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
लक्ष्मणगढ़ में सामूहिक होली महोत्सव:लोक संस्कृति के रंग में डूबा पूरा कस्बा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के ऐतिहासिक चौकान में चल रहे सात दिवसीय सामूहिक होली महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को पूरा नगर रंग, उमंग और लोक संस्कृति के सुरों में सराबोर नजर आया। सदाबहार लोकनृत्य विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में करीब सौ वर्षों पुरानी परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली। लोक नृत्य ढप मंडल व स्थानीय कलाकारों की जुगलबंदी ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।
कार्यक्रम में झूमे लोग
कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक मनोज पांडे की मधुर स्वर लहरियों ने माहौल को उत्सवी रंग में रंग दिया। वहीं रामप्रताप माटोलिया की बांसुरी की धुन पर प्रस्तुत पारंपरिक धमालों ने चौकान की ऐतिहासिक गरिमा को सजीव कर दिया। लोकगीतों की गूंज के बीच पूरा कस्बा मानो एक परिवार की तरह एकजुट नजर आया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी उत्साह से झूमते दिखाई दिए।
इस अवसर पर कस्बे के प्रबुद्धजन व प्रवासी बंधुओं का सम्मान भी किया गया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी वर्गों की समान भागीदारी देखने को मिली और सामाजिक समरसता का भाव पूरे समय बना रहा।
आज विशेष आकर्षण
महोत्सव के चौथे दिन रात्रि में बगड़िया निकेतन के शारीरिक शिक्षक विमल पारीक के निर्देशन में तैयार बालक-बालिकाओं की टीम विशेष प्रस्तुति देगी। इसे लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
इधर, होली की मस्ती अब पूरे कस्बे में फैलती नजर आ रही है। शनिवार से फ्रेंड्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा कबूतरियां कुआं के पास तीन दिवसीय ‘रंग रसियो फागणियो’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं लाल कुआं चौक में चार दिवसीय फागोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही उपखंड मुख्यालय के गली-मोहल्लों तथा आसपास के गांवों में भी विभिन्न होली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र फागोत्सव के रंग में रंगता जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2118450
