[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ

रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली की दुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : मुस्लिम भाइयों ने रहमतों एवं बरकतों के मुबारक महीने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को उत्साह से अदा की। रोजेदारों ने सुबह उठकर सहरी अदा की और रोजा रखा। रोजेदार उत्साह के साथ दूसरे जुमे की नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे। लोग अजान होने से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। खादिमों की ओर से मस्जिदों में कूलर और पंखों की विशेष व्यवस्था की गई। नमाज से पहले मौलाना अकबर अली ने अपनी तकरीर में लोगों को गीबत, चुगली और बुरी बातों से बचते हुए जकात व खैरात देकर गरीब व जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की बात कही।

मौलाना ने बताया कि दिनभर भूखे-प्यासे रहने का नाम रोजा नहीं है बल्कि रोजा खुद को बुरे कामों व बुरी बातों से रोकना है। नमाज के बाद देश में अमनो-चेन व खुशहाली की दुआ की गई। रमजान में जुमे का विशेष महत्व होने के कारण छोटे-छोटे बच्बों ने भी रमजान के जुमे का रोजा रखकर शाम को खुशी-खुशी इफ्तार किया।

Related Articles