माहे रमजान के दूसरे जुम्मे (शुक्रवार) पर मस्जिदों में रही भीड़ अल- हाशमी मस्जिद में इमाम मौलाना हाफिज कुर्बान अली ने नमाज अदा कराई
माहे रमजान के दूसरे जुम्मे (शुक्रवार) पर मस्जिदों में रही भीड़ अल- हाशमी मस्जिद में इमाम मौलाना हाफिज कुर्बान अली ने नमाज अदा कराई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर रमजान के पवित्र महीने में जुमा पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा होती है।हर रोजेदार पहले से ही अपने नजदीकी मस्जिदों में जाकर जगह रोक लेते हैं और मुस्लिम मोहल्ले में मस्जिदों के आस-पास काफी चहल-पहल रहती है माह के दुसरे जुमे (शुक्रवार) की नमाज आज दोपहर 1:30 बजे अदा की गई । जुम्मा की नमाज का काफी महत्व है। इस दिन को इस्लाम में ‘सैयदुल अय्याम’ यानी दिनों का सरदार कहा जाता है।

रमजान के दौरान जुमे की इबादत का सवाब (पुण्य) आम दिनों के मुकाबले 70 गुना तक अधिक माना जाता है। जुमे की नमाज की ख़ास विशेषताएं: होती है। इस दिन मस्जिद में सामूहिक इबादतः होती हैं। यह नमाज अकेले नहीं, बल्कि मस्जिद में जमात के साथ अदा की जाती है, जो समुदाय में एकता और भाईचारे का प्रतीक है। खुत्बाः नमाज से पहले इमाम साहब खुत्बा (धर्मोपदेश) देते हैं, जिसमें दीन की बातें और सामाजिक सुधार के संदेश दिए जाते हैं। इस दिन मुसलमान गुस्ल (स्नान) करते हैं, साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं और इत्र लगाते हैं। ओर दुआएं की जाती है। मस्जिद अल- हाशमी मैं मौलाना इमाम हाफिज कुर्बान अली ने जुम्मे की नमाज अदा करवाई और माहे रमजान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मस्जिद जुम्मे की अजान के साथ ही नमाजियों से भरनी शुरू हो जाती है। सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की और अल्लाह से दुआएं मांगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046475


