[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय बीडीके अस्पताल के प्राचार्य के खिलाफ 13वें दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय बीडीके अस्पताल के प्राचार्य के खिलाफ 13वें दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जारी

राजकीय बीडीके अस्पताल के प्राचार्य के खिलाफ 13वें दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जारी

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े अस्पताल राजकीय बीडीके अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण रवैये के विरोध में जिलेभर के अरसिदा चिकित्सकों का प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार जिले के 175 संस्थानों के करीब 400 चिकित्सक लगातार तेरहवें दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य के रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

अरसिदा अध्यक्ष डॉ. एस.ए. जब्बार ने बताया कि जीएमसी प्राचार्य डॉ. राकेश साबू द्वारा नियम विरुद्ध एवं अधिकार क्षेत्र से परे जाकर पदनामित चिकित्सकों को बर्खास्त किया गया है, जिसकी भर्त्सना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में छह सेवारत चिकित्सकों को बर्खास्त किया जाना चिकित्सक वर्ग के लिए अत्यंत आहत करने वाला है।

अरसिदा उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि बिना नियमानुसार कार्रवाई के बर्खास्तगी से निःशुल्क शिक्षण कार्य कर रहे चिकित्सक स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं तथा इससे विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

अरसिदा महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए फिलहाल कार्य बहिष्कार स्थगित रखा गया है। चिकित्सक नियमित रूप से सामान्य एवं गंभीर रोगियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो मजबूरन कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ सकता है। चिकित्सकों ने बताया कि जिलेभर में एकजुटता के साथ विरोध जारी है तथा अन्य जिलों से भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।

इस दौरान डॉ. एस.ए. जब्बार, डॉ. राजेंद्र ढाका, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. श्रीराम दुलड़, डॉ. सुमन भालोठिया, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. पुष्पा रावत, डॉ. राजेंद्र पायल, डॉ. जगदेव सिंह, डॉ. राजेंद्र गजराज, डॉ. मधु तंवर, डॉ. आकांक्षा, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ. श्वेता, डॉ. संजय ऐचरा, डॉ. दीपक देवठिया, डॉ. सपना झाझड़ियां, डॉ. राहुल सोनी, डॉ. गौरव बूरी, डॉ. ईकराज अहमद, डॉ. दुष्यंत बसेरा, डॉ. प्रियंका कस्वा, डॉ. सुरेश मील, डॉ. नेमीचंद, डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. प्रमोद तेतरवाल, डॉ. प्यारेलाल भालोठिया, डॉ. अरविंद जाखड़, डॉ. सारिका मोदी, डॉ. नवीन, डॉ. कपूर थालौर, डॉ. पूनम चौधरी सहित अनेक चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

Related Articles