श्री दादा नेत मंदिर परिसर में मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
श्री दादा नेत मंदिर परिसर में मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
चिड़ावा : तहसील चिड़ावा के समीप ग्राम पंचायत नारी के समस्त ग्रामवासियों (नारी, जोधा का बास, बृजलालपुरा व डेडा राम की ढाणी) की एक महत्वपूर्ण आमसभा श्री दादा नेत मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता एवं पारंपरिक एक दिवसीय मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करना था।
ग्रामीणों ने कहा कि यह खेलकूद एवं मेला केवल एक साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांवों की आत्मा, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है। यह आयोजन पूर्वजों द्वारा संजोई सामाजिक एकता, पारस्परिक सहयोग और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर है।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और तन, मन व यथाशक्ति धन से सहयोग देने का संकल्प लिया, ताकि आयोजन भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। पंचायत के सभी समाजों के युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आर्मी कमांडो लीलाधर लमोरिया ने आयोजन समिति के सदस्य सज्जन सिंह लमोरिया, प्रदीप कुमार लमोरिया, सुनील कुमार, सूरजभान निर्वाण राजपूत, सूबेदार सुखबीर लमोरिया, राधाकृष्ण मेघवाल, बिजेंद्र लमोरिया, अमित लमोरिया व मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ अपने विचार साझा किए और सभी से सहयोग की अपील की।
विशेष व्यवस्थाएं
महादेव ग्रुप द्वारा मेले में पूर्ण सहयोग देते हुए गन्ने के रस की स्टॉल व श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क पेयजल व्यवस्था की जाएगी। युवक मंडल द्वारा निशुल्क जूस वितरण किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों व दादा नेत के भक्तों के लिए ग्रामीणों द्वारा भोजन एवं ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार
वॉलीबॉल प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय ₹21,000, कबड्डी: ₹15,000 व ₹8,100, कुश्ती दंगल: ₹2,100, ₹1,100 व ₹500, महिलाओं की मटका दौड़: ₹1,100 व ₹500, बुजुर्ग दौड़ (60 वर्ष से अधिक आयु): ₹1,100 व ₹500
मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंदिर कमेटी की ओर से अन्य ग्रामीण प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा आकर्षक पुरस्कार देने पर भी सहमति बनी। ग्रामीण मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 मार्च को प्रातः 9 बजे दादा नेत मंदिर खेल मैदान में आयोजित की जाएंगी। गांव की एकता, संस्कृति और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046475


