[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हॉस्पिटल से लौट रही महिला का बस में मंगलसूत्र चोरी:2 महिलाओं को हिरासत में लिया; झुंझुनूं डिपो पर हुई घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हॉस्पिटल से लौट रही महिला का बस में मंगलसूत्र चोरी:2 महिलाओं को हिरासत में लिया; झुंझुनूं डिपो पर हुई घटना

हॉस्पिटल से लौट रही महिला का बस में मंगलसूत्र चोरी:2 महिलाओं को हिरासत में लिया; झुंझुनूं डिपो पर हुई घटना

झुंझुनूं : झुंझुनूं रोडवेज बस डिपो पर मंगलसूत्र चोरी के शक में दो भिड़ गए। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक झगड़ा हुआ, जिसके कारण रोडवेज की बस भी आधे घंटे तक रुकी रही।

जानकारी के अनुसार- धनूरी निवासी एक बुजुर्ग महिला अपनी बहू के साथ अस्पताल आई थी। इलाज के बाद जब दोनों वापस अपने गांव लौटने के लिए रोडवेज बस में चढ़ीं, तो भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने बहू के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। जैसे ही महिला सीट पर बैठी, उसे गले से मंगलसूत्र गायब होने का अहसास हुआ। उसने तुरंत अपनी सास को इसकी जानकारी दी।

पीड़ित पक्ष ने तुरंत बस ड्राइवर और कंडक्टर को इसकी सूचना दी। ड्राइवरों ने उन्हें पुलिस बुलाने या स्वयं यात्रियों की जांच करने की सलाह दी। पीड़ित सास-बहू ने जब अपने स्तर पर संदिग्धों की जांच शुरू की, तो बस में सवार एक अन्य युवती और महिला ने इसका विरोध किया।

देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच कहासुनी विवाद में बदल गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब सभी ने चेकिंग करवा ली है तो दूसरे पक्ष की युवती और महिला की तलाशी होनी चाहिए।

आधे घंटे तक हुई दोनों पक्षों में कहासुनी

हालांकि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। लेकिन रोडवेज का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे बस चलने में भी देरी हुई।

सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ डिपो पहुंचे और पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। शुरुआती समझाइश के बाद दोनों पक्षों को डिपो स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस उस युवती और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई है, जिन पर चोरी और मारपीट का आरोप लगा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles