[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक: शनि मंदिर चौक पर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक: शनि मंदिर चौक पर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बीलवा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक: शनि मंदिर चौक पर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के बीलवा गांव में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रविवार को शनि मंदिर चौक पर प्रस्तावित सम्मेलन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और भव्य बनाने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक के दौरान मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदार व्यक्तियों को दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी।

रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा संयुक्त परिवार व्यवस्था के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज में नैतिक चेतना के संवर्धन जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकजुटता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना बताया गया है।

बैठक में डॉ. संतोष कुमार सैनी, अश्वनी शर्मा, सुरजीत सिंह, जतन सिंह, सूबेदार रामेश्वर लाल, सूबेदार मामचंद, महेश गुप्ता, परमानंद शर्मा, विनोद स्वामी, बबलू योगी, दुर्गा प्रसाद सेन और बलराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles