चिड़ावा में सीएलजी की बैठक:रात्रि गश्त बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने की मांग, यातायात व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
चिड़ावा में सीएलजी की बैठक:रात्रि गश्त बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने की मांग, यातायात व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
चिड़ावा : चिड़ावा के स्थानीय पुलिस थाने में थानाधिकारी कैलाश चंद्र की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और यातायात को सुचारू बनाना था।
सीएलजी सदस्यों ने शहर की समस्याओं को उठाया
बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने शहर से संबंधित कई प्रमुख समस्याओं को उठाया। वक्ताओं ने बताया कि कबूतरखाना बस स्टैंड से विवेकानंद चौक तक सड़क के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसे तत्काल हटाने की आवश्यकता है।
सदस्यों ने शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग भी रखी ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जा सके। इसके अतिरिक्त, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने सीएलजी सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मनोहरलाल जांगिड़, देवानंद चौधरी, सुभाष पंवार, एडवोकेट लोकेश शर्मा, इलेक्ट्रिक एवं हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अड़ावतिया, वस्त्र व्यापार संघ के विजेंद्र सिंह, उमेश टेलर, राजेश वैद, विजेंद्र गोयल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, डॉ. कुसुमलता शर्मा, रमेश देवी तथा ख्याति केडिया सहित कई प्रबुद्धजन और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046343


