डाबला स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव, लोको पायलट का स्वागत:छात्रों, व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, लोगों की लंबे समय से थी मांग
डाबला स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव, लोको पायलट का स्वागत:छात्रों, व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, लोगों की लंबे समय से थी मांग
पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात टनकपुर-दौराई ट्रेन का ठहराव किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने रेलवे गार्ड और लोको पायलट का स्वागत किया।
व्यापारी, छात्रों को होगा लाभ
युवा नेता नरेंद्र सैनी ने बताया- डाबला क्षेत्र से व्यापारी, किसान, सैनिक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा दूरदराज के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। इस ट्रेन का डाबला स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण उन्हें 35 किलोमीटर दूर नारनौल या नीमकाथाना जाना पड़ता था, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती थी।
लोगों की लंबे समय से थी मांग
इस ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले कई महीनों से मांग की जा रही थी। रेल मंत्री के नाम दर्जनों ज्ञापन दिए गए, जिसके बाद यह ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इस मौके पर सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, स्टेशन अधीक्षक मनोज राव, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, नरेंद्र सैनी सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046343


