[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में मनेगा फगोत्सव:होलिका दहन के बाद 4 मार्च को होगा कार्यक्रम, फूलडोल झांकी सजेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में मनेगा फगोत्सव:होलिका दहन के बाद 4 मार्च को होगा कार्यक्रम, फूलडोल झांकी सजेगी

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में मनेगा फगोत्सव:होलिका दहन के बाद 4 मार्च को होगा कार्यक्रम, फूलडोल झांकी सजेगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर के आराध्य देव श्री गोपीनाथ जी मंदिर में 2 से 4 मार्च तक होली और फाग उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर महंत डॉ. मनोहर शरण ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

ये कार्यक्रम होगा

महंत डॉ. मनोहर शरण के अनुसार, 2 मार्च की रात्रि 1:30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। 3 मार्च को प्रातः 5 बजे मंगल आरती होगी, जिसके बाद 6:20 बजे से सूतक प्रारंभ होगा। इसी दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीमद् भगवद् गीता का मूल पाठ किया जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक संकीर्तन एवं जप का आयोजन होगा। सायं 7 बजे गौर पूर्णिमा पर विशेष अभिषेक किया जाएगा।

4 मार्च को मनाया जाएगा फागोत्सव

उन्होंने बताया कि 4 मार्च को प्रातः 8 बजे पुष्प अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 8:30 से 11 बजे तक फाग उत्सव मनाया जाएगा। रात्रि 7 बजे फूलडोल झांकी सजाई जाएगी तथा रात्रि 8 बजे से फाग उत्सव का जागरण आयोजित होगा। महंत ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों में भाग लेने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles