डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:नाचते-गाते चले श्रद्धालु, रंग-गुलाल उड़ाया; भक्तों पर लुटाया बाबा का खजाना
डेढ़ करोड़ के रथ में नगर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:नाचते-गाते चले श्रद्धालु, रंग-गुलाल उड़ाया; भक्तों पर लुटाया बाबा का खजाना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत :
खाटूश्यामजी : श्याम बाबा के वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला में शुक्रवार को एकादशी के दिन बाबा श्याम के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।देश के कोने कोने से लाखों श्याम भक्त बाबा श्याम के दर्शन करके मन्नत मांग रहे हैं।बाबा श्याम के सतरंगी फाल्गुन मेले में एकादशी के पावन अवसर पर सांवले सरकार के दर्शन किए।विश्व विख्यात खाटूधाम मे देश के कोने कोने से श्याम भक्त रींगस से खाटूश्यामजी पदयात्रा करते हुए बाबा के जयकारे लगाते हुए श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। भक्तजन नाचते गाते,गुलाल उड़ाते हुए खाटूधाम पहुंचे।बाबा श्याम के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर परिवार को सुख समृद्धि की कामना की।खाटू नगरी का सबसे बड़े महोत्सव में देश के कोने कोने से श्याम श्रद्धालु आते हैं।जिससे विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत भी दिखने को मिलती हैं।वहीं खाटूश्यामजी में विभिन्न प्रांतों से आने वाले भक्त एक दूसरे से मिलकर अपनी अपनी संस्कृति की भी चर्चा करते हैं।
चांदी के रथ पर बनड़ा सा बनकर नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण किया लखदातार ने-बाबा श्याम के वार्षिक महोत्सव का सबसे आकर्षण का केन्द्र बाबा श्याम की रथयात्रा शाही अंदाज में निकली।श्याम मंदिर परिसर से श्वेत घोड़ों से सजे रथ पर नीले घोड़े पर लाल कोट व पीले पजामी में सुनहरे मुकुट के कंलगी के साथ विराजमान होकर लखदातार नगर भ्रमण को निकले।इस दौरान रथ पर सवार सांवले सेठ की एक झलक पाने को तथा रथ को छूने की ललक के साथ रथ के साथ श्याम भक्त साथ साथ चलते रहे।बाबा श्याम के रथयात्रा में खजाना रूपी प्रसाद लेने की अभिलाषा भी भक्तों में देखी गई। रथयात्रा मंदिर परिसर से रवाना होकर मिश्रा मोहल्ले,सुनारो के मोहल्ले से अस्पताल चौराहा होते हुए पुराने बस स्टैंड से मंदिर परिसर पहुंची।इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर व थानाधिकारी पवन चौबे ने मय जाब्ता सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

चांदी के रथ पर विराजमान हुए लखदातार – फाल्गुनी शुक्ल एकादशी के अवसर पर निकला बाबा श्याम का शाही रथ चांदी का बना हुआ था।जीपनुमा रथ,जो कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बना हुआ था।उस पर नीले घोड़े पर हारे के सहारे विराजमान हुए। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत की।भक्तों ने रथ के साथ ही रस्सी को भी छूने का प्रयास किया।इसके साथ ही जगह जगह रथयात्रा पर पुष्प वर्षा भी हुई।बाबा श्याम के रथयात्रा की खास बात यह रही कि जिस रास्ते से भगवान का रथ गुजरा,उन रास्तों को भी भक्तों ने दंडवत होकर नमन करते नजर आए।यहां तक रथयात्रा के बाद मिट्टी धूल भी भक्त अपने साथ ले जाते दिखाई दिए।
श्याम बाबा का किया अलौकिक श्रृंगार – बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेलें में एकादशी पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया।श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम का एकादशी पर श्रृंगार किया। जिसमें लाल गुलाब, मोगरा, काजू, बिदाम, इलाईची, अंजीर केवड़ा, गेंदा सहित रंग बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया गया। एकादशी का श्रृंगार आने वाले श्याम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
आज चढ़ेगा सूरजगढ़ का निशान -सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार द्वादशी को बाबा श्याम के शिखर पर सूरजगढ़ का निशान चढेगा। गौरतलब है कि यह निशान वर्षप्रयंत शिखर बंध पर लहराता है तथा सूरजगढ़ का यह जत्था निशान लेकर पैदल ही आता है तथा पैदल ही जाता है।

आज होगा लक्खी मेले का समापन -बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेलें का समापन औपचारिक रूप से मंगलवार को हो जाएगा। प्रशासनिक रूप से आयोजित 8 दिवसीय मेलें का समापन द्वादशी को होगा लेकिन बाबा श्याम के दरबार में भक्त होली तक ठहरते हैं।ऐसे प्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में खाटूश्यामजी में ठहरते हैं तो यह भक्त जन होली खेलकर जाते हैं।होली तक बाबा श्याम के ये दीवाने होली-धुलंडी के बाद अपने गंतव्य को जाते हैं।
एकादशी को बही भजनों की रस धार-बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेलें में एकादशी की रात्रि धर्मशालाओं,पाण्डालों में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया तथा सम्पूर्ण रात्री भजनों की सरगंगा बही। जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने श्याम भजनों से बाबा को रिझाया तथा सम्पूर्ण रात्री हुए भजन संध्या में श्याम भक्त झूमते हुए नजर आए।
पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने किए बाबा श्याम के दर्शन- वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेले के दौरान एकादशी को पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश खाटूश्यामजी पहुंचे।आईजी राहुल प्रकाश ने बाबा श्याम के दर्शन कर पुजा अर्चना की।इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने श्याम निशान व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। आईजी ने चल रहे वार्षिक लक्खी मेले की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, डीवाईएसपी राव आनन्द कुमार सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
3 मार्च को बंद रहेंगे दर्शन
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- चंद्रग्रहण होने के कारण 3 मार्च को मंदिर में दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। इसके बाद 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। इसलिए मंदिर में दर्शन 4 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे। 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक होने के कारण शाम 5 बजे फिर से शुरू होंगे।
अब देखिए- बाबा खाटूश्याम की नगर परिक्रमा के PHOTOS…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046343


