[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पिकअप से 4 ऊंट छुड़ाए, युवक गिरफ्तार:चूरू से खरीदकर नूंह ले जा रहा था, मुंह-पैर बांधकर भरी थी गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पिकअप से 4 ऊंट छुड़ाए, युवक गिरफ्तार:चूरू से खरीदकर नूंह ले जा रहा था, मुंह-पैर बांधकर भरी थी गाड़ी

झुंझुनूं में पिकअप से 4 ऊंट छुड़ाए, युवक गिरफ्तार:चूरू से खरीदकर नूंह ले जा रहा था, मुंह-पैर बांधकर भरी थी गाड़ी

मंड्रेला : झुंझुनूं जिले के मंड्रेला थाना इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से चार ऊंटों को मुक्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अजीम (32) निवासी दोही, हरियाणा इन ऊंटों को चूरू के रतनगढ़ इलाके से खरीदकर हरियाणा के नूंह स्थित बूचड़खानों में ले जा रहा था। पिकअप में ऊंटों को मुंह और पैर बांधकर भरा गया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंड्रेला थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर उसमें चार ऊंट भरे मिले।

थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि पिकअप में 3 मादा और 1 नर ऊंट को मुंह और पैर बांधकर ठूंसकर भरा गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजीम पुत्र सदीक (32) निवासी दोही, हरियाणा ऊंटों को चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र से खरीदकर लाया था। वह इन्हें हरियाणा के नूंह (मेवात) के बूचड़खानों में ले जाने की कोशिश में था।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऊंटों को मुक्त कराया। इसके बाद पशु चिकित्सकों से सभी ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद ऊंटों को सुरक्षित देखरेख के लिए गोपाल गौशाला, मंड्रेला में अस्थायी रूप से सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

Related Articles