[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में किसान महापंचायत हुई:किसानों ने स्मार्ट मीटर बंद रखने, नहरे जोड़ने, बिजली देने की मांगें रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में किसान महापंचायत हुई:किसानों ने स्मार्ट मीटर बंद रखने, नहरे जोड़ने, बिजली देने की मांगें रखी

सुजानगढ़ में किसान महापंचायत हुई:किसानों ने स्मार्ट मीटर बंद रखने, नहरे जोड़ने, बिजली देने की मांगें रखी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ एसडीएम ऑफिस के सामने शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें पोलित ब्यूरो सदस्य सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम सहित कई नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में नेताओं ने फसल बीमा क्लेम, सुजानगढ़ बीदासर को नहर से जोड़ने, स्मार्ट मीटर योजना बन्द करने, खेतों में कुओ पर आठ घंटे बिजली देने, मनरेगा योजना को बहाल करने, सुजानगढ़ को जिला बनाने, जेजेएम योजना में ढाणियों तक कनेक्शन देने सहित सभी पीएसपी प्वाइंट पर पानी पहुंचाने, खेतों में हो रही पैमाईश में त्रुटियां सही करवाने, तहसील व पंचायत स्तर पर आपत्ति निस्तारण केन्द्र बनाने, सुजानगढ़ शहर में गंदे पानी की समुचित निकासी सहित कई मांगें उठाई।

सांसद बोले- सरकार ने लूटने का काम किया

सीकर सांसद अमराराम ने कहा कि केन्द्र की मोदी और राज्य की भजनलाल सरकार ने किसान और आमजन को लूटने का काम किया है। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने कुछ नहीं किया। सुजानगढ़ बीदासर क्षेत्र के किसानों की मांगें जायज है। इस बीच महापंचायत में पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि किसानों की मांगें को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

महापंचायत को किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव कामरेड रामनारायण रुलानिया, तहसील उपाध्यक्ष सागर कांटीवाल, नौजवान सभा जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया, एसएफआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, सरपंच प्रतिनिधि मनसुख गोदारा, पूर्व पार्षद सिराज खां, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, एडवोकेट बनवारी बिजारणियां ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में किसान सभा तहसील अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, भंवरलाल लेघा, पूनमचंद मेघवाल, सरपंच नरेन्द्र बेनीवाल, सीताराम टांडी, मदनलाल बेरा, रामकरण बिडासरा, जगदीश सिवेल, हनुमान दुसाद, शंकरलाल ज्यानी सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles