रतनगढ़ में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत:बेसहारा पशु से टकराने से हादसा, साढू को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था
रतनगढ़ में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत:बेसहारा पशु से टकराने से हादसा, साढू को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा नेहरू स्टेडियम के पास हुआ, जब उसकी स्कूटी के सामने अचानक एक बेसहारा पशु आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया।
पुलिस के अनुसार रतनगढ़ निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई शंकरलाल (40) अपने साढ़ू सुनील कुमार को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था। नेहरू स्टेडियम के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक एक बेसहारा पशु सामने आ गया।
पशु से बचने के प्रयास में स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत रतनगढ़ के राजकीय जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय शंकरलाल खुद स्कूटी चला रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046343


