खाटू पैदल जा रहे श्रद्धालुओ को मारुति अल्टो कार ने मारी टक्कर
उदयपुरवाटी सड़क हादसे में रोहतक हरियाणा के 2 गंभीर घायल
उदयपुरवाटी : गुरुवार को झुंझुनूं रोड़, पाली डुंगरी के पास हरियाणा से खाटूश्यामजी की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालु अभिषेक पुत्र बारु राम नाई उम्र 23, लाखन माजरा रोहतक, सावित्री पत्नी प्रताप उम्र 62, जाति बलाई रोहतक हरियाणा वाहन की टक्कर का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से दोनों गंभीर घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुरवाटी पहुँचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अरुण शर्मा व उनकी टीम ने घायलों को सीकर श्री कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारुति अल्टो व ड्राइवर को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में चालक और वाहन की पहचान की जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी व स्थानीय निवासी ने बताया हादसे के बाद हमने तुरंत मदद की तथा श्रद्धालु को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया। वहीं लोगों ने बताया कि सड़क पर पैदल चलने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही वाहन चालक भी सड़कों पर गति नियंत्रित रखें। जिससे ऐसे हादसों पर रोकथाम लग सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046300


