[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर में ख्वाजा साहब के नाम से 100 वर्ष पुराने स्कूल का नाम सरकार ने बदला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजमेर में ख्वाजा साहब के नाम से 100 वर्ष पुराने स्कूल का नाम सरकार ने बदला

अजमेर में ख्वाजा साहब के नाम से 100 वर्ष पुराने स्कूल का नाम सरकार ने बदला

अजमेर : शहर में 100 वर्ष पुराने राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल के नाम बदलने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अंजुमन सैयदजादगान के प्रवक्ता और अजमेर दरगाह शरीफ से जुड़े प्रमुख चेहरे सैयद सरवर चिश्ती ने इस कदम को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं जयपुर स्थित वक्फ कमेटी के उप सचिव और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर नाम परिवर्तन के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

चिश्ती ने कहा, “यह स्कूल गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के नाम पर स्थापित किया गया था। इसका नाम ‘मोइनिया इस्लामिया’ रखना सदियों पुरानी परंपरा और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से जारी आदेश के तहत अब इसे ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड’ नाम कर दिया गया है। यह फैसला बिना वक्फ बोर्ड की अनुमति के लिया गया है, जो नियम-विरुद्ध है।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे राजस्थान हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे। चिश्ती ने आरोप लगाया कि यह कदम अजमेर की सदियों पुरानी साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द को खराब करने की कोशिश है। अजमेर,‌जहां हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का प्रतीक ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह है, वहां ऐसे फैसले समाज में तनाव पैदा कर सकते।

Related Articles