झुंझुनूं में व्याख्याताओं ने काली पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध
बीकानेर के कुपलासर विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर हमले के खिलाफ आक्रोश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हाल ही में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुपलासर स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) किशनाराम क़ायल पर एक युवक द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर लाठी से हमला करने की घटना के विरोध में झुंझुनूं में व्याख्याताओं और वरिष्ठ व्याख्याताओं ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
डाइट परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्याख्याता प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि इस प्रकार की घटना से पूरे जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए तथा ‘टीचर प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जाना चाहिए।
व्याख्याता अजय प्रेमी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे कुपलासर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम जाति प्रमाण पत्र के एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाने विद्यालय पहुंचा था। फॉर्म अधूरा होने के कारण पूरी जानकारी भरने को कहा गया, जिस पर वह भड़क गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए पहले चाय की भगोनी प्रधानाचार्य की ओर फेंकी और फिर लाठी से हमला कर दिया। हमले में किशनाराम क़ायल के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पूरे राजस्थान के विद्यालयों में शिक्षकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शिक्षक संगठनों ने इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई है।
काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने वालों में डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया, सीमा सूरा, दामोदर जांगिड़, प्रतिभा न्योला, राजबाला ढाका, श्रीराम, जयप्रकाश, मनोज, शशिकांत, गजेंद्र, प्रियंका, विधि, विनीता, अंजू सैनी, राकेश झाझड़िया, शिल्पा, संगीता सहित अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045448

