भविष्य का निर्माण शिक्षा से ही: श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित
दो विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, स्नातक-स्नातकोत्तर छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबडेवाला के सानिध्य में सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को उपाधि प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर बीएससी बीएड के छात्र कमल कुमार तथा योगा विभाग की छात्रा सुनीता कुमारी को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करने पर दोनों विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विनोद टीबडेवाला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य का निर्माण शिक्षा से ही संभव है। जीवन में सफलता के लिए सत्य और ईमानदारी का मार्ग अपनाना आवश्यक है तथा युवाओं को देश की आन-बान-शान के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से बिना दहेज विवाह करने का आह्वान भी किया।
विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि जीवन को सही दिशा देती है और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने वर्षभर में आयोजित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार एवं मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती पंवार ने किया।
इस अवसर पर इंजीनियर बी.के. टीबडेवाला, प्रेमलता टीबडेवाला, डॉ. अंजु सिंह, डॉ. अनिल कड़वासरा, डॉ. राकेश जाट, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राम प्रताप सैनी, डॉ. विजय माला, डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. इकराम कुरैशी, कपिल जानू सहित विश्वविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045444

