रिंणवा परिवार की अनोखी पहल: बेटी की शादी में ससुराल पक्ष को भेंट किए 25 पौधे
जसवंतगढ़ में विवाह बना हरित संदेश का माध्यम, दोनों परिवारों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
जसवंतगढ़ : कस्बे में एक विवाह समारोह उस समय खास बन गया, जब रिंणवा परिवार ने पारंपरिक उपहारों की बजाय पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ससुराल पक्ष को 25 पौधे भेंट किए। विनोद कुमार रिंणवा ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के साथ समाज को हरित संदेश देने की सराहनीय पहल की।
आशीर्वाद समारोह के दौरान वर-वधू के साथ उपस्थित ससुराल पक्ष के सदस्यों को छायादार और फूलदार पौधे भेंट किए गए। इन पौधों में नीम, पीपल, कचनार और अन्य सजावटी प्रजातियां शामिल थीं। समारोह में मौजूद मेहमानों और परिजनों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की।
विनोद कुमार रिंणवा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विवाह जैसे शुभ अवसर पर यदि सकारात्मक संदेश दिया जाए तो उसका प्रभाव समाज पर दूरगामी होता है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया है।
समारोह में उपस्थित बुजुर्गों ने कहा कि पहले भी सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनहित के कार्य किए जाते थे, लेकिन आधुनिक दौर में यह परंपरा कम होती जा रही है। रिंणवा परिवार की यह पहल नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रत्येक परिवार विवाह या अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो क्षेत्र को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045444

