श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार हुआ:सोने और चांदी की झालर का गोटा और बागा पहनाया गया
श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार हुआ:सोने और चांदी की झालर का गोटा और बागा पहनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्याम बाबा के फाल्गुनी मेले में रंग-बिरंगी छटा देखने को मिल रही है। पीले, नीले और लाल निशानों के साथ श्याम भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। श्याम भक्त सभी 14 लाइनों में लगकर दर्शन कर रहे हैं। 27 फरवरी को एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन का विशेष महत्त्व है। इसे लेकर बाबा श्याम के भक्तों का जमघट खाटू में नजर आ रहा है। 28 फरवरी को सूरजगढ़ का निशान अर्पित होने के साथ ही मेला औपचारिक रुप से संपन्न हो जाएगा।
बाबा खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में छठे दिन आज श्याम बाबा का पचरंगी फूलों से श्रृंगार किया गया है। खाटू नगरी में श्याममयी भजनों से गूंज रही है। कोई भक्त निशान हाथों में लिए तो कोई पेट पलायन करते हुए श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहा है।
रींगस से खाटू तक निशान लेकर बढ़ रहे पदयात्रियों के जत्थे नजर आ रहे हैं। भीड़ बढ़ने के बावजूद श्रद्धालु 40 फीट ग्राउंड से प्रवेश करते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को बहुत सरलता से बाबा श्याम के दर्शन हो रहे हैं। खाटू नगरी पहुंचने के बाद श्याम बाबा के दर्शन में 1 घंटे से भी कम समय लग रहा है। आज श्याम बाबा का विदेश से आए फूलों से श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को झालरों और आर्टिफिशियल झूमरों से सजाया गया है।
विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का फाल्गुन मेला 21 फरवरी से शुरू हो गया। मेले के छठे दिन आज विदेश से आए पचरंगी फूलमालाओं से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है। श्रृंगार में फूलों के साथ लाल बेल्वेट के कपड़े पर गोल्डन झालर का गोटा और चांदी की झालर का बागा पहनाया गया है। आज सुबह से मेले में बाबा श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो रही है। अब तक करीब 7 लाख भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं।
27 फरवरी को एकादशी के दर्शन विशेष
बाबा खाटूश्याम के मेले में फाल्गुन एकादशी के दर्शन का विशेष महत्त्व है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान ने बताया- खाटूश्याम बाबा के एकादशी दर्शन से सब मन्नतें पूरी होती हैं। हर महीने में चांदनी पखवाड़े में एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्याम भक्त खाटू पहुंचते हैं।
इस बार फाल्गुन महीने की एकादशी पर 27 फरवरी को बाबा का विशेष श्रृंगार होगा। 28 फरवरी को सूरजगढ़ का निशान चढ़ने के साथ ही औपचारिक रुप से मेला संपन्न हो जाएगा। हालांकि श्याम भक्त लगातार आते-जाते रहेंगे।
3 शिफ्ट में 5800 सुरक्षाकर्मी संभाल रहे मोर्चा
खाटूश्यामजी मेले में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक चौबंद है। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत खाटू में ही कैंपिंग कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, RAC, मंदिर कमेटी के गार्ड समेत 5800 सुरक्षाकर्मी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके अलावा स्काउट-गाइड और NCC कैडेट्स भी लगे हुए हैं। सुरक्षाकर्मी 3 शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।
आगे देखें मेले की तस्वीरें…





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045297

