[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मीदेवी 32 वर्षों से कर रहीं श्याम भक्तों की सेवा:लक्खी मेले में अपनी आय का 10% करती हैं खर्च, जलपान के साथ विश्राम की व्यवस्था भी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लक्ष्मीदेवी 32 वर्षों से कर रहीं श्याम भक्तों की सेवा:लक्खी मेले में अपनी आय का 10% करती हैं खर्च, जलपान के साथ विश्राम की व्यवस्था भी

लक्ष्मीदेवी 32 वर्षों से कर रहीं श्याम भक्तों की सेवा:लक्खी मेले में अपनी आय का 10% करती हैं खर्च, जलपान के साथ विश्राम की व्यवस्था भी

रानौली : रानोली थाने के सामने 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी बीते 32 वर्षों से बाबा श्याम के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा कर रही हैं। किशन कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी हाइवे किनारे टेंट लगाकर सेवा शिविर चलाती हैं। लक्ष्मी देवी अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत हिस्सा भक्तों की सेवा में समर्पित करती हैं। लक्खी मेले के दौरान वे घर-परिवार छोड़कर पूरे दस दिनों तक ठंडे पानी, फलों के जूस और जलपान की व्यवस्था करती हैं।

उन्होंने बताया कि 1993 में जब श्रद्धालु ऊंट गाड़ियों से खाटूश्यामजी मंदिर जाते थे, तब रास्ते में जलपान की कोई सुविधा नहीं होती थी। कई बार पदयात्री चक्कर खाकर गिर पड़ते थे। इसी को देखकर उन्होंने संकल्प लिया कि अब कोई भी भक्त प्यासा नहीं जाएगा। शुरुआत में लक्ष्मी देवी ने मंढ़ा मोड़ पर एक छोटी प्याऊ लगाकर जल सेवा शुरू की। इसके बाद उन्होंने त्रिलोकपुरा में दो वर्षों तक पदयात्रियों को पानी पिलाया। अंततः, उन्होंने रानोली थाने के सामने स्थायी रूप से सेवा शिविर की स्थापना की। पिछले 25 वर्षों से वे जूस सेवा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था भी कर रही हैं। इस सेवा कार्य में रानोली थाना पुलिस का भी उन्हें निरंतर सहयोग मिलता है। लक्ष्मी देवी की यह निस्वार्थ सेवा न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहायक है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

Related Articles