खाटूश्यामजी आन वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा में जुटे लोग:श्रीमाधोपुर में पिछले 5 दिनों से लग रहे भंडारे, खाने, रहने और स्वास्थ्य सेवाओं की सभी व्यवस्था; एकादशी पर होगा समापन
खाटूश्यामजी आन वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा में जुटे लोग:श्रीमाधोपुर में पिछले 5 दिनों से लग रहे भंडारे, खाने, रहने और स्वास्थ्य सेवाओं की सभी व्यवस्था; एकादशी पर होगा समापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी का लक्खी मेला अपने चरम पर है। इस दौरान दूर-दराज से आने वाले पदयात्रियों की सेवा में श्रीमाधोपुर शहर के लोग पिछले पांच दिनों से सक्रिय हैं। श्री श्याम सेवा समिति श्रीमाधोपुर ने मानपुरिया रेलवे ओवरब्रिज के पास एक सेवा शिविर स्थापित किया है, जहां पदयात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन, पानी, चिकित्सा, ठहरने और आराम की व्यवस्था की गई है।
भक्तों के रुकने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं
इसी क्रम में, शहर के भैंरूजी बणी से 300 मीटर आगे युवा सेवा संघ श्रीमाधोपुर द्वारा 16वां भंडारा पिछले पांच दिनों से संचालित किया जा रहा है। हरियाणा, दिल्ली और अन्य शहरों व गांवों से आने वाले पदयात्री हर साल रेलवे ट्रैक के पास से होकर खाटूधाम पहुंचते हैं। इस पंडाल में भक्तों के लिए रुकने, नाश्ते, भोजन, नहाने, सोने और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पिछले 16 सालों से लगातार लगा रहें शिविर
युवा सेवा संघ के देव न्यारिया और श्याम नारनौली ने बताया- उनका संघ पिछले 16 वर्षों से श्याम पदयात्री भक्तों के लिए लगातार सेवा शिविर और भंडारे का आयोजन कर रहा है। शिविर के सदस्य सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। पंडाल में बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई है और उन्हें 56 भोग भी अर्पित किया गया।
यह सेवा शिविर 22 फरवरी को शुरू हुआ था और 27 फरवरी को एकादशी के दिन भक्तों को अल्पाहार कराने के बाद इसका समापन होगा। इसके उपरांत, 28 फरवरी को सभी सदस्य खाटूधाम तक पदयात्रा कर दर्शन करेंगे।
शिविर में छूटे हुए पदयात्रियों के निशान भी खाटूधाम में अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा, श्याम सेवादार परिवार द्वारा अरुण पैलेस के पास भी एक भंडारा स्थल स्थापित किया गया है, जहां पदयात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन, पानी, चिकित्सा, ठहरने और आराम की व्यवस्था की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045297

