चूरू एसडीएम सुनील कुमार ने पीएमश्री राउमावि खण्डवा पट्टा का किया निरीक्षण
चूरू एसडीएम सुनील कुमार ने पीएमश्री राउमावि खण्डवा पट्टा का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम सुनील कुमार ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खण्डवा पट्टा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने मिड-डे-मील का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को पीएमश्री स्कूलों की रैंकिंग के लिए निर्धारित पैरामीटर पर काम करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं हेतु शौचालयों, डिजिटल लाइब्रेरी एवं संविधान कक्ष का अवलोकन किया और डिजिटल लाइब्रेरी में आईटी से संबंधित कार्यशालाएं आयोजित करने व आगामी सत्र में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी से संवाद करने वाली छात्रा भूमिका शर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सांवत राम, नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, निजी सहायक सुरेश कुमार, ताराचंद, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, बजरंग लाल एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043598


