मंडावा में घुमंतू परिवारों को मिल रही पहचान-तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर की पहल से जारी हुए जन्म प्रमाण पत्र
दस्तावेजों के अभाव में वंचित परिवारों को राहत, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
मंडावा : वर्षों से पहचान संबंधी दस्तावेजों के अभाव में सरकारी योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित घुमंतू एवं अर्धघुमंतु समुदाय के परिवारों को अब राहत मिलने लगी है। मंडावा तहसील में पदस्थापित तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर की पहल पर ऐसे परिवारों के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित कर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
तहसील प्रशासन के अनुसार, जैसे ही किसी घुमंतू या अर्धघुमंतु परिवार के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होने की जानकारी मिलती है, संबंधित प्रकरण को नियमानुसार प्रक्रिया में लेकर त्वरित कार्रवाई की जाती है। आवेदन की औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर पात्र व्यक्तियों को जन्म प्रमाण पत्र की अनुज्ञा जारी की जा रही है, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
बाँवरिया परिवार के तीन सदस्यों को मिली अनुज्ञा
इसी क्रम में मेहरादासी ग्राम पंचायत क्षेत्र के एक बाँवरिया परिवार के तीन सदस्यों को जन्म प्रमाण पत्र की अनुज्ञा प्रदान की गई। दस्तावेजों के अभाव में यह परिवार अब तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बच्चों की शिक्षा से वंचित था। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद अब बच्चों के विद्यालय प्रवेश और अन्य सरकारी लाभों का रास्ता साफ हो गया है।
वर्षों से दस्तावेजों से वंचित रहे कई परिवार
गौरतलब है कि घुमंतू एवं अर्धघुमंतु समुदाय के अनेक परिवार लंबे समय से पहचान संबंधी दस्तावेजों के अभाव में शैक्षणिक और सामाजिक सुविधाओं से दूर रहे हैं। ऐसे में तहसील स्तर पर की जा रही यह पहल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया
इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी पात्र परिवारों के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाता रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल दस्तावेजों के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043564


