[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरपालसर गौशाला में श्रीमद्भागवत गीता कथा: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरपालसर गौशाला में श्रीमद्भागवत गीता कथा: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

हरपालसर गौशाला में श्रीमद्भागवत गीता कथा: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के हरपालसर स्थित शिव गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता कथा में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ अर्जित किया। यह भव्य धार्मिक आयोजन पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पैतृक गांव हरपालसर में स्थित शिव गौशाला में किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कथा में भामाशाह विकास मालू, केसरीचंद शर्मा, राजेश पारीक, जितेंद्र राजवी, महावीर माली सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संत भोले बाबा द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का रसपूर्ण वाचन किया जा रहा है। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचे अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का सुदृढ़ीकरण होता है। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी राजस्थान भर से संत, भामाशाह, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। कथा के चलते हरपालसर गांव में इन दिनों धार्मिक वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

Related Articles