[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईमानदारी की मिसाल: किसान विद्याधर सैनी ने लौटाया हस्ताक्षरित खाली चेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईमानदारी की मिसाल: किसान विद्याधर सैनी ने लौटाया हस्ताक्षरित खाली चेक

ईमानदारी की मिसाल: किसान विद्याधर सैनी ने लौटाया हस्ताक्षरित खाली चेक

झुंझुनूं : जिले के निराधनू क्षेत्र में उस समय ईमानदारी की प्रेरक मिसाल देखने को मिली, जब किसान विद्याधर सैनी को खेत जाने के रास्ते में बैंक ऑफ बरोड़ा की मलसीसर शाखा का हस्ताक्षरित खाली चेक मिला।

चेक जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को हाथ लगते ही विद्याधर सैनी ने बिना देर किए उसे सुरक्षित रखा और तुरंत संबंधित बैंक शाखा से संपर्क साधा। बैंक अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच कर खाताधारक से संपर्क किया और पूरी प्रक्रिया के बाद चेक सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कदम के बाद क्षेत्र में किसान विद्याधर सैनी की ईमानदारी की खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जहां छोटी सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, वहां ऐसे नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

विद्याधर सैनी का यह कार्य न केवल व्यक्तिगत ईमानदारी का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि ग्रामीण अंचल में आज भी संस्कार, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना जीवित है।

Related Articles